फिर से गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबला रुपया टूटकर 81.87 पर पहुंचा

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था को एक और झटका लगा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 81.78 पर पहुंच गया है। घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 81.78 रुपए पर पहुंच गया है। कारोबारियों के अनुसार, मजबूत डॉलर सूचकांक और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के कारण भारतीय रुपए पर असर पर पड़ा है।

 Rupee depreciates 38 paise to 81.78 against dollar, How it impact the indian economy

जानकारों के मुताबिक घरेलू बाजारों में सुस्ती के रुख के साथ-साथ निवेशक भी जोखिम से बचना चाहते हैं, जिसके कारण रुपए पर दवाब बढ़ता जा रहा है और भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे कमजोर होकर 81.78 के स्तर तक फिसल गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भी भारतीय रुपए पर देखने को मिल रहा है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.65 प्रति डॉलर के भाव पर खुला है और जल्द ही रुपया गिरकर 81.78 के स्तर पर गिर गया। शुक्रवार को रुपया में जहां 33 पैसे की मजबूती आई। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। इन सब कारको का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+