ग्राहकों को Rupay Prepaid Forex कार्ड जारी कर सकेंगे बैंक, RBI से मिली हरी झंडी
बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव होने वाला है। RBI से मिली हरी झंडी के बाद अब बैंक ग्राहकों को Rupay Prepaid Forex कार्ड जारी कर सकेंगे। इसके फायदे और भावी बदलाव के बारे में जानिए

ग्राहकों को Rupay Prepaid Forex कार्ड जारी किए जा सकेंगे। RBI से मिली हरी झंडी के बाद बैंकों को बड़ा अधिकार मिलने वाला है। रिजर्व बैंक के इस फैसले का मकसद विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए भुगतान विकल्पों का विस्तार करना है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को एटीएम, पीओएस मशीनों और विदेश में ऑनलाइन व्यापारियों के उपयोग के लिए रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड जारी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई। बैंकों को अनुमति मिलने के बाद अब विदेश में रुपे कार्ड से लेन-देन पहले की तुलना में आसान हेगा।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते समय कहा, RuPay डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड विदेशी सरजमीं पर भी जारी किया जा सकेगा। इनका उपयोग भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा सकता है।
विकासात्मक और नियामक नीतियों पर RBI गवर्नर ने कहा, इन उपायों से विश्व स्तर पर रूपे कार्ड की पहुंच और स्वीकृति को विस्तार मिलेगा। यह निर्णय भारत में बैंकों द्वारा जारी किए गए RuPay डेबिट और क्रेडिट कार्ड के मद्देनजर अहम है।
इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ द्विपक्षीय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कार्ड योजनाओं के साथ सह-बैजिंग व्यवस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति के मद्देनजर आया है।
RBI गवर्नर ने यह भी कहा कि भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) एक 'कभी भी कहीं भी' बिल भुगतान प्लेटफॉर्म है जो अगस्त 2017 से चालू है। उन्होंने कहा वर्तमान में, BBPS ने 20,500 से अधिक बिलर्स को ऑनबोर्ड किया है।












Click it and Unblock the Notifications