गुड न्यूज! RBI ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में किया एक और बदलाव, सुबह 7 बजे से ही शुरू होगी ये सर्विस

नई दिल्ली। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। लोग ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करें इसके लिए RBI लगातार कोशिश कर रहा है। इसी के तहत RBI ने ग्राहकों को नई सुविधा दी है। अब आप सुबह 7 बजे से ही रीयल टाइम ग्रास सेटलमेंट (RTGS) के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। जी ये सुविधा अब तक आपको सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक मिलती है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे सुबह 7 बजे से ही शुरू कर दिया है।

 RTGS की सुविधा सुबह 7 बजे से

RTGS की सुविधा सुबह 7 बजे से

बैंक ने आरटीजीएस के जरिए बड़ी राशि के ट्रांजैक्शन की सुविधा 7 बजे से कर दी है। इस सुविधा का लाभ लोगों को 26 अगस्त से मिलेगा। 26 अगस्त से आप ऑनलाइन बैंकिंग के तहत सुबह 7 बजे से आरटीजीएस के तहत बड़ी राशि दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। वर्तमान में रीयल टाइम ग्रास सेटलमेंट सुविधा लोगों को सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तकउपलब्ध होती है। वहीं इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए शाम 7 बजकर 45 मिनट तक रहता है।

 कितना अमाउंट कर सकेंगे ट्रांसफर

कितना अमाउंट कर सकेंगे ट्रांसफर

आपको बता दें कि आरटीजीएस का इस्तेमाल बड़े अमाउंट को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए होता है। आप आरटीजीएस के जरिए कम से कम 2 लाख रुपए से लेकर जितना आप चाहें उनती रकम ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको RTGS के लिए शाम अब तक 6 बजे तक का वक्त मिलता था, जबकि इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए शाम 7.45 बजे तक का समय होता है, लेकिन RBI के ताजा आदेश के बाद RTGS की सुविधा सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

24 घंटे पैसे भेजने की सुविधा

24 घंटे पैसे भेजने की सुविधा

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (NEFT) की स र्विस को 24 घंटे के लिए कर दिया। फिलहाल NEFT दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर ग्राहकों के लिये सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक के लिये उपलब्ध है। इस साल दिसंबर से ये सुविधा 24 घंटे के लिए मिलने लगेगी। आपको बता दें कि NEFT के जरिए हम 2 लाख रुपए तक की राशि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भेज सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+