कोरोना संकट के बीच खुदरा महंगाई दर में गिरावट, फरवरी के 6.58 के मुकाबले मार्च में 5.91 प्रतिशत पर पहुंची

कोरोना संकट के बीच खुदरा महंगाई दर में गिरावट, मार्च में 5.91 पर रही

नई दिल्ली। मार्च, 2020 में खुदरा मंहगाई दर 5.91 फीसदी रही है। बीते माह के मुकाबले में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 6.58 फीसदी पर रही थी। जिसमें इस माह काफी कमी आई है। मार्च में खुदरा महंगाई नवंबर 2019 के बाद सबसे कम है। बीते साल से तुलना की जाए तो मार्च 2019 में खुदरा महंगाई दर 2.86 फीसदी थी।

मार्च में महंगाई दर, Retail inflation in March, inflation, INflation rate, मंहगाई दर, महंगाई, फुटकर महंगाई दर

सोमवार को सरकार की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। इस साल खुदरा मंहगाई दर में लगातार गिरावट देखी गई है। जनवरी 2020 में ये 7.59 प्रतिशत थी। जो, जबकि फरवरी में 6.58 प्रतिशत पर आ गई। मार्च में ये 5.91 फीसदी पर आ गई। उससे पहले दिसंबर 2019 में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 7.35 फीसदी, नवंबर में नवंबर 5.54 फीसदी और में अक्टूबर 4.62 प्रतिशत रही थी।

खाद्य पदार्थों की महंगाई दर मार्च में 8.76 फीसद रही जो फरवरी में 10.81 फीसद थी। सब्जियों की महंगाई दर मार्च में 18.63 फीसद रही। यह फरवरी में 31.61 फीसद थी। वहीं अनाज और उत्‍पादों की महंगाई दर में मार्च में मामूली बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई और यह फरवरी के 5.23 फीसद की तुलना में 5.30 फीसद रही।

खाद्य वस्तुएं और ईंधन सस्ता होने और लॉकडाउन महंगाई दर में कमी आने की वजह बताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती की वजह से महंगाई दर में जितनी कमी की उम्मीद पहले की जा रही थी उससे ज्यादा कमी देखी जा रही है।

देश में बीते करीब एक महीने से कामकाज बंद हैं। 22 मार्च के बाद से तो देश में बस, ट्रेन सेवाएं बंद हैं और बहुत जरूरी सामान को छोड़ फैक्ट्रियां और दुकानें भी बंद हैं। देश में 14 मार्च तक लॉकडाउन है और इसके अभी और बढ़ने से आसार हैं। ऐसे में देश में आर्थिक गतिविधियां लगभग बंद ही हैं।

इससे पहले फरवरी में थोक महंगाई की दर में फरवरी में कमी दर्ज की गई थी। फरवरी माह में थोक महंगाई दर 2.26 फीसदी पर रही थी। जनवरी में थोक महंगाई दर 3.1 फीसदी पर थी। उससे पहले दिसंबर 2019 में थोक महंगाई दर 2.59 फीसदी पर थी। इसके अलावा नवंबर में यह दर 0.58 फीसदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+