Inflation Rate: महंगाई ने दिया झटका, तोड़ा 14 महीने का रिकॉर्ड, अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.21 फीसदी
पिछले कुछ महीनों में राहत के बाद एक बार फिर से जनता को महंगाई का झटका लगा है। खुदरा मुद्रास्फीति दर पिछले 14 महीने में गत माह अपने उच्चतर स्तर पर रही। इससे पहले यह स्थिति अगस्त, 2023 में थी, जब खुदरा महंगाई की दर 6.83 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी। वहीं अब अक्टूबर 2024 में एक बार फिर से मंहगाई का उच्चतम दबाव देखने को मिला।
अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6.21 फीसदी पर पहुंच गई। यह महंगाई का 14 महीनों का उच्चतम स्तर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अगस्त 2023 के नाम था, जब महंगाई 6.83 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है।

अक्टूबर में मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 6% सहनशीलता सीमा से ऊपर चढ़ गई। अगस्त 2023 के बाद से 14 महीनों में पहली बार महंगाई का ये स्तर देखा गया। इससे पहले सितंबर में, मुद्रास्फीति जुलाई के बाद पहली बार आरबीआई के 4% के लक्ष्य को पार कर गई थी।
मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले भारत में खुदरा मुद्रास्फीति 4.87% थी। खाद्य मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 9.69% हो गई, जो सितंबर में 9.24% से अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति भी पिछले महीने के 5.87% से बढ़कर 6.68% हो गई, जबकि शहरी मुद्रास्फीति सितंबर में 5.05% से बढ़कर 5.62% के स्तर पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 10.87 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर में 9.24 प्रतिशत और पिछले साल अक्टूबर में 6.61 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications