आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.15 प्रतिशत ही रहेगी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 5.15 फीसदी ही रहेगी। आरबीआई ने रिसर्व रेपो रेट 4.90 फीसदी और बैंक रेट 5.40 प्रतिशत रखी है। आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक सोमवार से शुरू हुई थी। इस तीन दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों की आज (5 दिसंबर) जानकारी दी गई।

Repo rate remains unchanged at 5.15 precent reverse repo rate 4.90 bank rate 5.40 precent

माना जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था की कमजोर स्थिति को देखते हुए रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इसी उम्मीद में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार भी तेजी के साथ खुले। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया।

केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति फरवरी से अभी तक अपनी बैठकों मे पांच बार रेपो दर में कटौती कर चुकी है। इन पांच बार में रेपो दर कुल 1.35 फीसदी तक घटी है। इसी बीच दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और बाकी आर्थिक आंकड़ों में भी कमी दर्ज की गई है।

रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर केंद्रीय बैंक आरबीआई, बैंकों को कर्ज देता है। इसी आधार पर बैंकों की ओर से ग्राहकों को कर्ज दिया कराया जाता है। रेपो रेट कटौती होने के बाद बैंकों पर ब्‍याज दर कम करने का दबाव बनता है। आरबीआई हर दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट की समीक्षा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+