विधानसभा चुनावों से पहले थोड़ी राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, जानिए नए दाम

नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (मंगलवार) लोकसभा में बजट 2022 पेश करने वाली है। आम आदमी से लेकर खास लोगों को इस बजट से राहत की उम्मीद है। इस बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर देश के लोगों को एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि 19 किग्रा वाले किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 की कटौती की है।

relief before the assembly elections 20222 cut in the prices of LPG cylinders know the new prices

Recommended Video

    LPG Gas Cylinder Price: सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, 91.50 रूपये की कटौती | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि यूपी, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में इसी माह से चुनाव शुरू हो रहे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 फरवरी से 7 मार्च तक होगी और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने कीमतों में राहत जारी रखी है। वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज यानी 1 फरवरी को दिल्ली में गैर-सब्सिडी (14.2 किलोग्राम) इंडेन घरेलू सिलेंडर 899.50 रुपए में उपलब्ध होगा। वहीं, कोलकाता के लोगों को 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 926 देने होंगे।

    यह भी पढ़ें: UP: प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- गैस सिलिंडर नहीं महिलाओं को सशक्त बनाना के लिए रोजगार-सुरक्षा जरूरी

    मुंबई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली के समान होगी, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 915.50 रुपए होगी। अक्टूबर के बाद से गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम भी नवंबर से स्थिर हैं। चुनावों के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना बहुत कम है। कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव हो सकता है। नए साल के पहले दिन भी ओएमसी ने 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए की कटौती की थी। इससे पहले 1 दिसंबर को कमर्शियल सिलेंडर पर 100 रुपए बढ़ाए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+