Ind Vs Pakistan के मैच के बहाने जियो का एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर मजेदार हमला

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के बहाने रिलायंस जियो ने अपने विरोधी कंपनियों की चुटकी ली।

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। इस मुकाबले को लेकर पूरा देश क्रिकेट के रंग में रंग चुका है। भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले का रंग टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो पर भी दिखा। इस महामुकाबले के बहाने रिलायंस जियो ने अपने विरोधी कंपनियों की चुटकी ली।

 reliance jio's tweet to airtel vodafone and airtel on india pak champions trophy 2017 final match

जियो ने अपनी विरोधी कंपनियों की चुटकी लेते हुए एक ट्विट किया और लिखा कि भले ही आप लाल हों या पीले, आज हम सभी नीले को सपोर्ट करेंगे। जियो के इस ट्विट के जरिए एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की चुटकी ली गई। दरअसल एयरटेल और वोडाफोन के लाल रंग और आइडिया के पीले रंग का है।

वहीं ब्लू इंडियन क्रिकेट टीम का रंग और रिलायंस जियो का भी रंग है। ऐसे में इस मुकाबले के बहाने जियो ने एक बार फिर से अपनी प्रतिद्ंवदी कंपनियों की चुटकी ले ली। आपको बता दें कि इससे पहले वैलेंनटाइन डे पर जियो ने एयरटेल पर चुटकी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+