Jio फोन में होगा क्वॉलकॉम का प्रोसेसर, जानें फोन के बारे में खास बातें

यो फोन के प्रोसेसर को लेकर चिपमेकर कंपनी क्वॉलकॉम ने साफ कर दिया है कि जियो फोन में क्वॉलकॉम 205 SoC प्रोसेसर होगा।

नई दिल्ली। जियो सिम लॉच कर रिलायंस ने टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी चुनौती दे दी, अब जियोफोन की घोषणा कर रिलायंस ने मोबाइल बनाने वाली कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने 21 जुलाई को जियो के एनुअल मीटिंग में 4G फोन जियो फोन लॉच कर नया धमाका कर दिया। इस फोन के फीचर्स के बारे में काफी बातें सामने आ चुकी है, लेकिन कई चीजों का खुलासा अब तक नहीं किया गया। जियो फोन के प्रोसेसर को लेकर चिपमेकर कंपनी क्वॉलकॉम ने साफ कर दिया है कि जियो फोन में क्वॉलकॉम 205 SoC प्रोसेसर होगा। क्वॉलकॉम के ट्विट के मुताबिक ये 205 SoC प्रोसेसर खासकर भारत, लेटिन अमेरिका और साउथईस्ट एशिया के लिए डिजाइन किया गया है।

 जियो फोन का प्रोसेसर

जियो फोन का प्रोसेसर

जियो फोन में क्वॉलकॉम का प्रोसेसर होगा। इस फोन में 205 SoC प्रोसेसर होगा। इस फोन को आप 1500 रुपए डिपॉजिट कराकर खरीद सकते हैं। सबसे खास बात की इस फोन में आपको कॉलिंग फ्री मिलेगी।

फ्री कॉलिंग के साथ जियो फोन

फ्री कॉलिंग के साथ जियो फोन

जियो फोन में जहां कॉलिंग फ्री दी गई है। वहीं डाटा के लिए 153 रुपए का मंथली रिचार्ज कराना होगा। आपको बता दें कि इस फोन में आपको 399 रुपए वाला धन धना धन ऑफर मात्र 153 रुपए में मिलेगा।

 इमरजेंसी नंबर की सुविधा

इमरजेंसी नंबर की सुविधा

जियोफोन में आपके पास इमरजेंसी नबंर सेव करने की सुविधा होगी। आप इस फोन को 22 अलग-अलग भाषाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में वॉइस कमांड की सुविधा है। यानी आप बोलकर ही मैसेज भेज सकते हैं, कॉल कर सकते हैं या फिर मेन्यू हैंडल कर सकते हैं।

 पूरी तरह से मेड इन इंडिया

पूरी तरह से मेड इन इंडिया

रिलायंस के मुताबिक ये फोन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। ये फोन आप किसी भी टेवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इन फोन में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती है। इसे आप jio.com पर प्री बुकिंग कर खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+