जल्द ही नहीं होगी नेटवर्क की दिक्कत, जियो लगाने जा रहा है 45000 टावर

रिलायंस जियो अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए महज 6 महीने के अंदर ही 45,000 मोबाइल टावर लगाएगा।

नई दिल्ली। अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और खराब नेटवर्क या स्लो इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही रिलायंस जियो इस समस्या का समाधान करने के लिए एक अहम कदम उठाने जा रहा है।

jio

रिलायंस जियो अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए महज 6 महीने के अंदर ही 45,000 मोबाइल टावर लगाएगा। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार रिलायंस जियो के कुछ अधिकारियो ने टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा के साथ मीटिंग की है।

4 साल में होगा 1 लाख करोड़ का निवेश

इस मीटिंग में रिलायंस जियो की तरफ से कहा गया है कि वह अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अगले 6 महीनों के अंदर 45,000 मोबाइल टावर लगाएगा। कंपनी के अनुसार वह अगले 4 साल में करीब 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। 45,000 नए टावर लगाना भी इसी निवेश का एक हिस्सा हैं।

रिलायंस जियो के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि उन्होंने पहले ही 1.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश से पूरे देश में करीब 2.82 लाख बेस स्टेशन स्थापित कर दिए हैं। इन सभी के जरिए रिलायंस जियो 18 हजार से अधिक शहरों और करीब 2 लाख गांवों तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो सकेगा।

परेशानियों से जूझ रहा है रिलायंस जियो

आपको बता दें कि अपने वेलकम ऑफर के तहत दिसंबर तक सब कुछ मुफ्त मुहैया कराने की सुविधा लेकर आया रिलायंस जियो इन दिनों स्लो इंटरनेट और इंटरनकेक्टिविटी से जूझ रहा है।

जहां एक ओर वह और अधिक टावर लगाकर स्लो इंटरनेट से निजात पाने की दिशा में अहम कदम उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर आइडिया, एयरटेल, वोडाफोन आदि टेलिकॉम कंपनियों से इंटरकनेक्टिविटी मुहैया कराने की भी कोशिशें कर रहा है।

जियो ने लगाया था कॉल ड्रॉप का आरोप

कुछ समय पहले ही रिलायंस जियो ने आरोप लगाया था कि वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया इंटरकनेक्टिविटी पर उसका सहयोग नहीं कर रही हैं, जिस पर पिछले दिनों ट्राई ने इन कंपनियों पर 3,500 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी।

इस मामले पर बात करने के लिए ट्राई ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी, जिसमें एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने हिस्सा लिया था। तीनों कंपनियों ने अपनी राय रखी और जुर्माने की सिफारिश का विरोध किया। ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने इस मामले को आपस में निपटाने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+