Airtel, Vodafone का 1जीबी डाटा प्लान, क्या रिलायंस Jio से है सस्ता?
Recommended Video
नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में इन दिनों सभी कंपनियों के बीच सस्ते टैरिफ पेश करने की होड़ मची है। रिलायंस जियो ने शुरूआत में इस होड़ में सभी कंपनियों से आगे था लेकिन धीरे धीरे सभी कंपनियों ने जियो को टक्कर देते हुए अपने यूजर्स के लिए सस्ते टैरिफ प्लान लॉन्च किए। इस दौरान जिस प्लान को लेकर सबसे ज्यादा मारा मारी रही वो था प्रतिदिन 1GB डाटा प्लान। आइए देखते हैं एयरटेल, वोडाफोन, जियो के प्रतिदिन 1GB या उससे ज्यादा डाटा प्लान में यूजर्स के लिए क्या खास है।

एयरटेल 149 रुपये का प्लान
जियो के सस्ते प्लान को चुनौती देने के लिए एयरटेल ने हाल ही में अपने 149 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए नया प्लान लॉन्च किया। एयरटेल अब अपने यूजर्स को 149 रुपये में 28 दिनों तक प्रतिदिन 1जीबी की डेली लिमिट के साथ 28 जीबी डाटा दे रहा है। वहीं 199 रुपये के दूसरे प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डाटा यूज करने को दे रहा है।

वोडाफोन 198 रुपये का प्लान
प्रतिदिन 1जीबी डाटा वाला वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान 198 रुपये का है। वोडाफोन इस प्लान में अपने यूजर्स को प्रतिदिन 1जीबी डाटा के साथ 28 दिनों में 28जीबी डाटा देता है। इके अलावा वोडाफोन के पास एक 349 रुपये का प्लान भी है जिसमें वो यूजर्स को 70 दिनों तक रोजाना 1जीबी डाटा दे रहा है।

जियो 149 रुपये का प्लान
वहीं अगर जियो की बात की जाए तो जियो 149 रुपये के प्लान में अपने यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1जीबी डेटा ऑफर कर रहा है। इसके अलावा जियो के पास एक 199 रुपये का भी प्लान है जियो इस प्लान में अपने यूजर्स में रोजाना 1.5 जीबी डेटा दे रहा है। इस तरह अगर देखा जाए तो रिलायंय जियो का 199 रुपये में रोजाना 1.5 जीबी डाटा प्लान इन सभी में सबसे किफायती प्लान हैं।












Click it and Unblock the Notifications