'रिलांयस जियो', 'डेटागिरी' और 'शाहरूख खान'...सब गजब है..
मुंबई। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के आधिकारिक लॉन्च के दौरान कई बड़े ऐलान करके देश भर के लोगों को चौंका दिया है।
पढ़िए रिलायंस जियो की वो 15 बातें, जो आपके काम की हैं

देश की अग्रणी कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा कि ये इंडिया का पहला ऐसा नेटवर्क है जो 4G LTE को सपोर्ट करता है। अपने लंबे भाषण के दौरान मुकेश अंबानी कई बार काफी अलग अंदाज में नजर आये। आमतौर पर युवागण खासकर मुंबईवासी मजाक-मजाक में 'डेटागिरी' शब्द का प्रयोग करते हैं लेकिन आज इस शब्द का प्रयोग एक बार नहीं बल्कि कई बार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी ने किया।
मुकेश अंबानी ने कहा कि ये सेवा इस महीने की 5 तारीख से शुरू हो रही है जिसके बाद मैं लोगों से कहूंगा कि वो जमकर डेटागिरी' का प्रयोग करे। दरअसल इसके पीछे कारण ये है कि जियो 4जी पर जीबी डेटा की कीमत मात्र 50 रूपये होगी जिससे कि जितना अधिक आप डेटा को खर्च करेंगे उतनी ही उसकी दर घट जायेगी जो कि दुनिया की सबसे सस्ती इंटरनेट डेटा की कीमत है। स्कूल-कॉलेजों में जीयो वाई-फाई की सुविधा फ्री में दी जायेगी इसलिए मैं लोगों से कह रहा हूं कि वो अब जमकर 'डेटागिरी' करें।
Pics: रिलायंस जियो 4जी सेवा लॉन्च, जानिए खास बातें
मालूम हो कि जियो का ब्रैंड एंबेसडर शाहरूख खान को बनाया गया है। रिलायंस जियो ने उच्च गति के इंटरनेट सेवा देने का वादा किया है। इसलिए रिलायंस के साथ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इंटेक्स और हुवेई टाईअप किया है। रिलायंस ने जियो चैट एप को भी लॉन्च किया है।
लांयस जियो, डेटागिरी और शाहरूख खान...सब गजब
इस बारे में जब वनइंडिया ने बैंगलुरू के कुछ प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग के छात्र- छात्राओं से बात की तो उनका रियेक्शन था..लांयस जियो, डेटागिरी और शाहरूख खान...सब गजब है..वाओ। इससे अच्छा मोबाइल और इंटरनेट सर्विस का ऑफर कुछ हो ही नहीं सकता है। और शायद रिलांयस ने इसी बात के मद्देनजर आज डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत सूचना क्रांति की दुनिया में बड़ा कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications