Vodafone से सिर्फ 1 रुपया ज्यादा लेकर 5.6GB ज्यादा डाटा दे रहा है Reliance Jio
नई दिल्ली। वोडाफोन ने नए साल के मौके पर अभी कुछ ही दिनों पहले अपना 1जीबी 4G डाटा रोज अपना सबसे सस्ता प्रीपेड लॉन्च किया है। इसके साथ ही रिलायंस जियो ने भी 199 रुपये में अपना सबसे सस्ता रोज 1जीबी 4G डाटा वाला प्लान लॉन्च किया है। आइए जानते हैं दोनों कंपनियों के इस सबसे सस्ता प्लान में कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर होगा।

वोडाफोन का 1जीबी 4G डाटा प्लान
वोडाफोन ने हाल ही में 198 रुपये का अपना प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 1GB रोज इटंरनेट डाटा वाला वोडाफोन का ये सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यूजर्स को इस प्लान में 28 दिनों तक हर रोज 1जीबी डाटा के साथ रोजाना 250 मिनट(जो हफ्ते में 1 हजार मिनट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए) फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

जियो का 199 रुपये प्लान
जियो ने भी 199 रुपये में हाल ही में अपना सबसे सस्ता 1GB रोज इटंरनेट डाटा वाला प्लान लॉन्च किया है। जियो के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यूजर्स को इस प्लान में 28 दिनों तक रोजाना 1.2जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही अनलिमिटेड फ्री एसएमएस भी मिलेगा।

कौन है बेहतर?
जियो और वोडाफोन दोनों के प्लान की तुलना करें तो वोडाफोन का प्लान जियो से 1 रुपये सस्ता है लेकिन जो सुविधाएं मिल रही हैं उसमें काफी अंतर हैं। जहां वोडाफोन अपने यूजर्स को 28 दिनों में 28जीबी डाटा दे रहा है वहीं रिलायंस जियो इससे 5.6जीबी ज्यादा 33.6 जीबी डाटा दे रहा है। इसके अलावा वोडाफोन में आप एक दिन में 250 मिनट से ज्यादा फोन पर बात नहीं कर सकते जबकि जियो में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग है।












Click it and Unblock the Notifications