Reliance Jio में कैसे मनचाहा नंबर पाएं, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प जानिए, क्या फ्री में मिलेगा ऑप्शन?
Reliance Jio के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेटवर्क कवरेज बढ़ रहा है। अगर आप अपनी पसंद का Jio प्रीपेड या पोस्टपेड नंबर कैसे प्राप्त करें? जानिए इस सवाल का जवाब
दरअसल, टेलीकॉम मार्केट में जब फोन नंबर चुनने की बात आती थी तो ग्राहकों के पास सीमित विकल्प होते थे, अक्सर गिने-चुने ऑपरेटरों की तरफ से ऑफर किए जाने वाले नंबरों से ही संतोष करना पड़ता था।

बाजार के बदलते तकाजों के साथ रिलायंस जियो ने चॉइस नंबर स्कीम पेश करके सिम कार्ड मार्केट का गेम बदल दिया है। इस योजना के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कैटेगरी में ग्राहकों को अपनी पसंद का मोबाइल नंबर प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
रिलायंस जियो की चॉइस नंबर योजना के साथ, आपको अपने नए जियो नंबर के अंतिम 4 से 6 अंक चुनने की आजादी होगी। चाहे इसमें आपका भाग्यशाली नंबर, जन्मतिथि, या पसंदीदा नंबर अनुक्रम शामिल हो।
इस योजना के तहत ग्राहक अपनी अनूठी पसंद वाले मोबाइल नंबर चुन सकेंगे। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपने रिलायंस जियो नंबर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
पहला स्टेप
Jio.com (https://www.jio.com/selfcare/choice-number/) पर जाएं और सेल्फ-केयर सेक्शन पर जाएं। आप इसी प्रक्रिया के लिए अपने फोन पर MyJio ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं
दूसरा स्टेप
वेबसाइट के होम पेज पर चॉइस नंबर सेक्शन में जाएं। अब MyJio ऐप पर सर्च बार में 'च्वाइस नंबर' टाइप करके सर्च करें
तीसरा चरण
इसके बाद आखिरी 4 से 6 अंक डालें जो आप अपने प्रीपेड या पोस्टपेड जियो नंबर में चाहते हैं। आप उन संख्याओं का चयन कर सकते हैं जिन्हें आप आसानी से याद रख सकें या जिनका आपके लिए कुछ महत्व हो।
चौथा स्टेप
एक बार हो जाने के बाद आपको पेमेंट सेक्शन में जाना होगा और 499 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।
अंतिम चरण में क्या करना होगा
पेमेंट होने के 24 घंटे के अंदर आपका नया जियो नंबर एक्टिवेट हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications