रिलायंस जियो का तोहफा, बढ़ाएगा FREE ऑफर का पीरियड
रिलायंस अपनी 4जी एलटीई की फ्री सर्विस को 2017 तक के लिए बढ़ा सकता है ।
नई दिल्ली। 28 दिसंबर को रिलायंस के संस्थापक धीरुभाई अंबानी का जन्मदिन है। इस मौके को खास बनाने के लिए लिए रिलायंस कम्यूनिकेशन ने खास तैयारी की है। माना जा रहा है कि रिलायंस नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी 4जी एलटीई की फ्री सर्विस को मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा सकता है ।

हलांकि इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन के मौके पर इस बारे में बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस ऑफर को 2017 तक बढ़ा सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक इसका फायदा पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा। गौरतलब है कि जियो 4जी फ्री सर्विसिस दिसंबर 2016 तक ही लागू है।
हलांकि इसे आगे बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि फ्री सर्विसिस मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दी जाएं ताकी कंपनी को ज्यादा लाभ मिल सके। आपको बता दें कि जियो के फ्री ऑफर लांच करने के 26 दिनों बाद ही रिलायंस ने 1.6 करोड़ ग्राहक अपने साथ जोड़ लिए थे। जियो ऑफर के साथ रिलायंस ने अपने प्रतिद्ंवियों को पछाड़ कर टेलीकॉम सेक्टर में इतिहास रच दिया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications