JIO लेकर आया सबसे सस्ता अनिलिमिटेड इंटरनेट प्लान, महीने पर देने होंगे सिर्फ 198 ₹
रिलायंस जियो ने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस नए फाइबर प्लान को बैक-अप प्लान नाम दिया गया है।

जियो अपने यूजर्स के लिए अब तक का सबसे सस्ता प्लान लेकर आया है। इस प्लान में जियो में 200 रुपए के अंदर अपने ग्राहकों को महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा दे रहा है। हालांकि जियो का ये प्लान जियो फाइबर ब्रॉडबैंड के लिए हैं। कंपनी ने इस नए फाइबर प्लान को Back-up Plan नाम दिया गया है। इस प्लान में कई तरह के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड अपकमिंग टाटा आईपीएल टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग दी जा रही है
कंपनी की ओर से इस प्लान को लेकर दी गई जानकारी में बताया गया है कि, जियो फाइबर बैकअप प्लान 198 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 10 एमबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा, मुफ्त लैंडलाइन कॉल की सुविधा मिलती है। ये प्लान यूजर्स को तत्काल एक्टिवेशन के साथ अपने इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड बढ़ाने की अनुमति देता है। इस प्लान के चलते आप एक सप्ताह के लिए अपनी ब्रॉडबैंड स्पीड को 100 एमबीपीएस तक बढ़ा सकते हैं।

जियो की ओर से बताया गया है कि, इस प्लान को कंपनी ने टाटा आईपीएल को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। ये प्लान ग्राहकों को 30 मार्च से मिलना शुरू हो जाएगा। यह बैक-अप ब्रॉडबैंड कनेक्शन यूजर्स को टाटा आईपीएल की बिना रुकावट स्ट्रीमिंग के साथ देख पाएंगे। साथ ही लाइव सपोर्ट की सुविधा दी जा रही है। यह एक ऑलवेज-ऑन बैकअप कनेक्टिविटी वाला प्लान है। जिसके लिए आपको सिर्फ 198 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
इसके अलावा इस प्लान में वन क्लिक स्पीड अपग्रेड दिया जा रहा है। इसमें एक क्लिक पर अपनी ब्रॉडबैंड स्पीड को अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 21 रुपये प्रतिदिन पर स्पीड अपग्रेड वाउचर दिया जा रहा है। यही नहीं इस प्लान में एंटरटेनमेंट की कई चीजें भी दी जा रही हैं। इस प्लान के साथ 100 और 200 रुपये अतिरिक्त मंथली प्लान में लाइव टीवी ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 550 प्लस से ज्यादा लाइव टीवी चैनल दिए जा रहे हैं।
इसके साथ ही इस प्लान में OTT के नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, वूट सेलेक्ट, एएलटी बालाजी, वूट किड्स, इरोस का सब्सक्रिप्शन और यू-ट्यूब, गेमिंग का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
जियो बैकअप प्लान लेने के लिए आपको 60008 60008 पर मिस्ड कॉल देना होगा या आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या 99 रुपये में बैकअप कनेक्शन बुक करने के लिए निकटतम जियो रिटेल स्टोर पर भी जा सकते हैं। नए जियो फाइबर कनेक्शन में 1,490 रुपये में बैकअप प्लान, 5 महीने की सर्विस (990 रुपये) और इंस्टॉलेशन चार्ज (500 रुपये) की कीमत चुकानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications