Jio फोन यूजर्स के लिए खास खबर, लॉन्च हुए ये 2 नए धांसू प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने जियो फोन यूजर्स के लिए 2 नए शानदार प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें से पहला प्लान 49 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 153 रुपये का है। इन दोनों प्लान में जियो अपने यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 4G डाटा ऑफर कर रहा है।

जियो का 49 रुपये का प्लान

जियो का 49 रुपये का प्लान

जियो का ये प्लान Exclusive जियो फोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। जियो ने एक और धमाका करते हुए जियोफोन के यूजर्स के लिए सिर्फ 49 रुपये का मंथली पैक लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1 जीबी डेटा भी मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में हर रोज 50 फ्री एसएमएस के साथ जियो एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

जियो का 153 रुपये का प्लान

जियो का 153 रुपये का प्लान

वहीं रिलायंस जियो के 153 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी की डेली लिमिट के साथ 28 दिनों में 42GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में जियो फोन यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही आपको 28 दिनों के लिए जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो फोन की शुरू हुई दोबारा बुकिंग

जियो फोन की शुरू हुई दोबारा बुकिंग

रिलायंस के जियो 4G फोन की बुकिंग एकबार फिर से शुरू हो गई है। करीब 6 महीने बाद रिलायंस जियो ने एक बार फिर से जियोफोन की बुकिंग शुरु कर दी है। जियो फोन की ये बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। आपको इस फोन को बुक कराने के लिए जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+