रिलायंस जियो लेकर आया नया ऑफर, ऐसे ले सकते हैं आप ये प्‍लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने फ्री कॉलिंग और फ्री इंटरनेट के दम पर टेलीकॉम कंपनियों में हलचल मचा दी। रिलायंस जियो बार-बार ऐसे ऑफर देकर अपने यूजर्स को आकर्षित करता रहा है। एक बार फिर से रिलायंस जियो अपने वाईफाई राउटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। रिलायंस अपने जियोफाई ग्राहकों के लिए एक साल तक मुफ्त इंटरनेट प्लान लाना का ऐलान किया है। इस नए प्लान के तहत 4 अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए जानें क्या है रिलायंस जियो का नया प्लान और कैसे इस प्लान का आप ले सकते हैं?

 रिलायंस जियो का धमाकेदार ऑफर

रिलायंस जियो का धमाकेदार ऑफर

रिलायंस जियो का ये ऑफर जियोफाई राउटर इस्तेमाल करने वालों के लिए है। इस राउटर की कीमत 1999 रुपये है। इस राउटर को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी चार बेहतरीन प्लान लेकर आई है। हलांकि इन प्लान को लेने लेने से पहले आपको रिलायंस की प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी।

 लेनी होगी प्राइम मेंबरशिप

लेनी होगी प्राइम मेंबरशिप


इन प्लान को लेने से पहले आप को 99 रुपए का रिचार्ज करा कर प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। इसके बाद कंपनी के किसी एक प्लान से रिचार्ज करना होगा। आपके पास चुनने के लिए 4 प्लान है, जिसमें से किसी भी एक प्लान को चुनकर आप 4जी इंटरनेट का फायदा उठा सकते है।

 प्लान नबंर 1

प्लान नबंर 1

रिलायंस अपने जियोफाई यूजर्स के लिए 4 प्लान लेकर आई है। पहला प्लान 149 रुपए का है। इस प्लान के तहत आप 149 रुपए का रिचार्ज कराकर 4 महीने तक हर महीने 2 जीबी इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 प्लान नबंर 2

प्लान नबंर 2

रिलायंस जियो के दूसरा प्लान 309 रुपए का है। इस प्लान के तहत आप 309 रुपए का रिचार्ज करवाकर 6 महीने तक हर दिन 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी इस प्लान में आपको 6 महीने में 168GB मिलेगा।

 प्लान नबंर 3

प्लान नबंर 3

कंपनी का तीसरा प्लान 509 रुपए का है, जिसके तहत आपको अगले 6 महीने तक हर रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस 509 रुपये वाले प्लान में आपको 224 जीबी डेटा मिलेगा।

 प्लान नबंर 4

प्लान नबंर 4

कंपनी ने चौथा प्लान 999 रुपये का पेश किया है। इस प्लान के तहत आपको 2 महीनों के लिए 120 जीबी डाटा मिलेगा। यानी हर महीने आप 60जीबी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+