Reliance Jio के 4 रिचार्ज: कम खर्च में सुपर फायदा, फ्री कॉल्स से लेकर अनलिमिटेड इंटरनेट एंड SMS

रिलायंस Jio के नए-नए ऑफर ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। अब Jio अपने ग्राहकों के लिए फिर कुछ नए ऑफर्स ले आया है। ये नए प्लान 19 रुपये से लेकर 149 रुपये तक के हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉल से लेकर एसएमएस और इंटरनेट मिलेगा।

Recommended Video

    Jio launches 4 new offers, Starting from Rs.19 | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिलायंस Jio के नए-नए ऑफर ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। अब Jio अपने ग्राहकों के लिए फिर कुछ नए ऑफर्स ले आया है। ये नए प्लान 19 रुपये से लेकर 149 रुपये तक के हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉल से लेकर एसएमएस और इंटरनेट मिलेगा। Jio के ये प्लान मार्केट में तेजी से हिट हो सकते हैं।

    Reliance Jio's 4 Recharge: Super advantage in low cost, free calls to unlimited internet and SMS

    रिलायंस Jio के 19 रुपये प्लान केवल एक दिन के लिए ही वैलिड होगा। इस प्लान में ग्राहकों को 0.15 जीबी हाई स्पीड डेटा, लोकल-एसटीडी फ्री कॉल और 20 शॉर्ट मैसेज की सर्विस मिलेगी। वहीं इसके 52 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेंगी। Jio का ये प्लान 7 दिनों तक वैलिड रहेगा। इसमें 7 दिनों के लिए 1.05 जीबी डेटा मिलेगा जिसमें से रोजाना 0.15 जीबी इस्तेमाल कर पाएंगे। 7 दिनों बाद जब प्लान खत्म हो जाएगा तो फिर इंटरनेट की स्पीड 64kbps तक कम हो जाएगी। इन 7 दिनों में ग्राहकों को 70 एसएमएस मिलेंगे।

    दिवाली के बाद आए ऑफर्स में 98 रुपये का प्लान भी काफी लुभाने वाला है। 14 दिनों के लिए वैलिड इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंक कॉल्स फ्री हैं। इस प्लान में 2.1 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। वहीं एसएमएस 140 मिलेंगे। पूरे महीने चलने वाले प्लान यानि 28 दिनों का प्लान 149 रुपये का है। इस प्लान के अंदर ग्राहक को लोकल और एसटीडी पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। 149 रुपये में जहां बाकी कंपनिया 1-1.5 जीबी डेटा देती हैं वहीं Jio 4.2 जीबी डेटा दे रहा है। 28 दिन बाद 4.2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 64 Kbps हो जाएगी। वहीं ग्राहकों को 28 दिन में 300 फ्री एसएमएस मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+