Jio यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर,399 रु के रिचार्ज पर 2599 रु का कैशबैक, जल्दी करें बस 4 दिन ही बाकी
Recommended Video

नई दिल्ली। अगर आप जियो यूजर्स हैं तो इस शानदान प्लान का फायदा उठाने से न चूके। जियो के रिचार्ज पर आपको जबरदस्त कैशबैक का ऑफर मिल रहा है। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास महज 4 दिन का समय बचा है। ऐसे में बिना वक्त गंवाए 25 नवंबर से पहले-पहले जियो यूजर्स 399 रुपए या इससे अधिक का रिचार्ज करवाकर इस बेहतरीन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आपको इस ऑफर के बारे में कुछ खास जानकारी दे रहे हैं, जिसे जानकर आप इसे छोड़ना नहीं चाहेंगे।

399 के रिचार्ज पर 2599 रुपए का कैशबैक
अगर जियो यूजर्स माई जियो या जियो डॉट कॉम के जरिए 399 या फिर उससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको जियो की ओर से कुल मिलाकर 2599 रुपए का कैशबैक मिलता है। इस 2599 रुपए के कैशबैक में से 400 रुपए का कैशबैक आपको 50-50 रुपए वाउचर के तौर पर 8 बार में मिलेगा। आप इस वाउचर का इस्तेमाल अगले रिचार्ज में कर सकेंगे।

कैशबैक में बहुत कुछ
जियो के इस रिचार्ज ऑफर में आपको 400 रुपए के कैश वाउचर के अलावा और भी बहुत कुछ मिल रहा है। हालांकि आपको बता दें कि 2599 रुपए का कैशबैक आपको एक बार में नहीं बल्कि धीरे-धीरे मिलेगा। इस प्लान के तहत सबसे पहले आपको जियो एप में 8 किस्तों में 400 रुपए आएंगे। इसके बाद 300 रुपए आपके मोबाइल वॉलेट में आएंगे, जबकि बाकी के पैसे आपको शॉपिंग वाउचर के तौर पर कंपनी लौटाएगी।

पेटीएम में कैशबैक
जियो के इस प्लान के तहत ये ऑफर केवल जियो माई एप या फिर जियो के वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करने पर मिलेगा। लेकिन अगर आप किसी दूसरे डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको न्यूजियो प्रोमोकोड के साथ रिचार्ज करवाना होगा। वहीं पेटीएम से रिचार्ज करने पर जियो के नए यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications