जियो के लिए इस नए 'आइडिया' से दूर होगी कॉल ड्रॉप की समस्या!
नई दिल्ली। कॉल ड्रॉप की बहस के बीच आइडिया ने एक अहम ऐलान किया है। इससे रिलायंस जियो और आइडिया के कॉलर्स को फायदा मिलने वाला है।

दरअसल, पिछले दिनों दूर संचार कंपनियों के बीच पीओआई यानी पॉइंट आॅफ इंटरकनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए था। ऐसे में आदित्य बिड़ला समूह के आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो को 230 फीसदी अतिरिक्त इंटरकनेक्शन की क्षमता मुहैया कराने के लिए हामी भर दी है।
कॉल ड्रॉप दूर करने के कदम
आइडिया के हालिया बयान के मुताबिक, जियो और आइडिया के बीच अब 2,100 से भी अधिक पोर्ट रहेंगे। इससे भविष्य में रिलायंस जियो को अतिरिक्त क्षमता मिलेगी। रिलायंस आइडिया के इस कदम के बावजूद खुश नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आइडिया-जियो नेटवर्क से जुड़े तकरीबन चार करोड़ लोगों की कॉल ड्रॉप होने की शिकायत थी।
जानिए क्या कहता है ट्राई का नियम
जियो ने कॉल ड्रॉप को लेकर ट्राई से अन्य टेलीकॉम कंपनियों की शिकायत की थी। इसपर ट्राई ने एक्शन लिया और कंपनियों का उचित कार्रवाई करने को कहा। अगर कोई दूरसंचार कंपनी पर्याप्त इंटरकनेक्टिविटी पॉइंट नहीं मुहैया कराती है तो यह ट्राई के सेवा गुणवत्ता नियमों के खिलाफ आता है।

इसका उल्लघंन करने वाली कंपनियों के खिलाफ ट्राई ने जैसे ही एक्शन लेने को कहा, आइडिया ने एक दिन बाद ही कहा कि बेहतरीन कनेक्टिविटी मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। जियो और आइडिया के बीच एनएलडी यानी नेशनल लॉन्ग डिस्टेंस भी बढ़ाई जानी है।
जानिए क्या है पीओआई
पीओआई का अर्थ है पॉइंट आॅफ इंटरकनेक्शन। जब कभी दो विभिन्न टेलीकॉप कंपनियों के यूजर्स आपस में कनेक्ट होते है तो उसके माध्यम को पीओआई कहते हैं। जियो और रिलायंस नेटवर्क के बीच पोर्ट संख्या 565 है, जो कि आइडिया ने 1865 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
रोज 12 करोड़ कॉल ड्रॉप
जियो का आइडिया के अलावा एयरटेल, वोडाफोन आदि नेटवर्क के बीच हर रोज 12 करोड़ कॉल ड्रॉप होने की शिकायत आ रही हैं। इससे पहले जियो ने ट्राई से 4 हजार पीओआई से बढ़ाकर 5 हजार पीओआई स्थापित किए जाने को लेकर अपील की थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications