Good News: 31 मार्च के बाद भी पूरी तरह फ्री रहेगा Jio ऑफर, जानें कैसे?
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए से खबर खुशखबरी हो सकती है। कंपनी अपने फ्री ऑफर को मार्च 2017 के बाद भी जारी रख सकती है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए ये खबर बंपर ऑफर से कम नहीं है। रिलायंस जियो यूजर्स को मुकेश अंबानी ने पहले ही न्यू ऑफर की सौगात दे दी है। मुकेश अंबानी ने ने जियो की अगले साल 31 मार्च तक के लिए फ्री कर दिया है, लेकिन अब ये फ्री ऑफर आपको 31 मार्च के बाद तक मिल सकता है।

31 मार्च 2017 के बाद भी फ्री रहेगा जियो
जी हां रिलायंस जियो के फ्री ऑफर आपको 31 मार्च 2017 के बाद तक मिल सकते हैं। आपको बता दें कि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से प्रतिद्वंदी कंपनियां मुफ्त सेवाओं के ऑफर्स ला रही है उससे रिलायंस पर दवाब बढ़ता जा रहा है।
कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा
रिलायंस जियो की लॉचिंग के बाद अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए जबरदस्त ऑफर्स लांच किए। आइडिया, एयरटेल, वोडाफोन जैसी कंपनियों ने अपने ग्राहको को बनाए रखने के लिए एक के बाद एक प्लान लांच किए, जिसे लेकर रिलायंस जियो पर दबाव बन रहा है। ऐसे में स्पर्धा में बने रहने के लिए उसे मुफ्त सेवा जारी रखना पड़ेगी।
तो इसलिए फ्री रहेगा जियो
टेलिकॉम विशेषज्ञ राजीव शर्मा के मुताबिक 4जी प्राइसिंग के लेकर टेलीकॉम कंपनियों के बीच जिस तरह से जंग छिड़ी है, हो सकता है कि जियो को मार्च 2017 के बाद भी कुछ माह के लिए फ्री सेवाएं जारी रखना पड़ें। ऐसे में जियो यूजर्स को बहुत जल्द ही खुशखबर मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने अपने वेलकम ऑफर को अब अगले साल 31 मार्च तक बढा दी है। कंपनी ने इसे पहले 31 दिसंबर तक ही जारी रखा था।












Click it and Unblock the Notifications