Jio Effect: वोडाफोन ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 6 महीने तक FREE कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने स्सते प्लान की वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों के मुनाफे और यूजर्स बेस पर असर पड़ा है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों जियो से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए एक से बढ़ कर एक धांसू प्लान पेश कर रही है। हाल ही में वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान में जियो यूजर्स को 6 महीने की फ्री कॉलिंग के साथ-साथ 1.5 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है।

वोडाफोन का धमाकेदार प्लान
वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने 99 और 555 रुपए वाले प्लान पेश किए थे, जिसके बाद अब वोडाफोन ने लंबे समय तक चलने वाला एक धांसू प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। आपको इस प्लान के लिए 997 रुपए का मूल्य चुकाना है। इस प्लान के साथ यूजर्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिल रहा हैय़ यानी इस प्लान में यूजर्स को टोटल 270GB डेटा मिलेगा।

क्या है इस प्लान में खास
1000 रुपए से कम में आने वाले इस प्लान में 180 दिनों की अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। वोडाफोन के यूजर्स किसी भी नेटवर्क के नंबर पर फ्री में अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। ये प्लान वोडाफोन के 599 रुपए वाले प्लान का नेक्सड वर्जन है।

ये उठा सकते हैं लाभ
वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल कुछ सर्किल्स में उपलब्ध है। हालांकि जल्द ही इसे सभी सर्किल में लॉन्च कर देगी। कंपनी के इस लॉग टर्म रिचार्ज प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग और डेटा के अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications