OpenSignal की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 तक भारत को 4G पावर बना देगा रिलायंस जियो

रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से भारत में टेलिकॉम कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हो गई है। टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ गया। जियो के अनलिमिटेड ऑफर ने बाकी की टेलिकॉम कंपनियों को अपने प्लान्स क दाम गिराने पर मजबूर कर दिया है

 Reliance Jio to drive India to become full-grown 4G power in 2018: Report

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से भारत में टेलिकॉम कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हो गई है। टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ गया। जियो के अनलिमिटेड ऑफर ने बाकी की टेलिकॉम कंपनियों को अपने प्लान्स क दाम गिराने पर मजबूर कर दिया है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा लोगों को हुआ है। भारत में जियो ने जिस तरह से लोगों के बीच इंटरनेट के इस्तेमाल की लहर ला दी है उससे लगने लगा है कि जल्द ही देश 4जी पावर देश बन जाएगा।

ये दावा हम नहीं बल्कि एक रिपोर्ट में किया गया है। शुक्रवार को लंदन स्थित वायरलस कंपनी OpenSignal ने अपनी रिपोर्ट ये दावा किया कि साल 2018 तक भारत एक 4G देश बन जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक जियो के आने के बाद जो प्राइस वार शुरू हुआ उसकी वजह से सभी टेलिफोन ऑपरेटरों को LTE सेवाएं शुरू करना पड़ा है। लोग 4G की ओर आकर्षित हुए है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये सिलसिला अगले साल भी जारी रहेगा और 4G मार्केट में जियो का दबदबा आगे भी बना रहेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने ऑफर्स और सर्विस से लोगों को आकर्षित किया है। इस कंपनी ने पहली बार फ्री में सर्विस और अनलिमिटेड डेटा कम दामों पर दी और इसी वजह से इतने कम वक्त में कंपनी ने 10 करोड़ यूजर्स बना लिए। रिपोर्ट के मुताबिक 4G नेटवर्क की दृष्टिकोण से देखा जाए तो भारत स्वीडन, ताइवान, स्विट्जरलैंड और यूके से भी आगे निकल गया है। जिसकी मुख्य वजह जियो है।रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि अगले साल भारत विकासशील देश से 4जी पावर देश बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+