नए साल से पहले Jio ने दिया झटका, पहले डेटा और अब 1 रुपए वाले प्लान को लिस्ट से ही हटाया
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने Happy New Year 2022 Plan को पेश कर ग्राहकों को तोहफा दिया तो वहीं दूसरी तरफ एक रुपए वाले प्लान को लिस्ट से हटाकर झटका भी दिया है। आपको बता दें कि जियो के 1 रुपए वाले प्लान को लेकर खूब चर्चा हुई। कंपनी ने इस प्लान को 30 दिन की वैधता के साथ पेश किया। पहले इस प्लान के साथ जियो अपने यूजर्स को 10MB डेटा का ऑफर दिया तो वहीं बाद में इसे चुपके से हटा कर उसे 30 दिन के बजाए 1 दिन कर लिया है। अब इस प्लान को जियो ने अपनी लिस्ट से ही हटा दिया है।

जिय़ो ने दिया झटका
रिलायंस जियो ने हाल ही में एक रुपए वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को 10MB डेटा दे रही थी। करीब 10 दिन पहले इस प्लान को पेश किया था, लेकिन 24 घंटे में ही उसने इस प्लान को पूरी तरह चेंज कर दिया था। अब प्लान को MyJio ऐप की लिस्ट से हटा दिया है। रिलायंस जियो के मुताबिक कंपनी ने इस प्लान को प्रमोशनल प्लान के तौर पर पेश किया था। कंपनी ने इस प्लान को तय समय के लिए पेश किया था, जिसके बाद अब इसे लिस्ट से हटा दिया है। हालांकि यूजर्स को कंपनी का ये लॉजिक समझ नहीं आ रहा है।

लोग कर रहे थे खूब रिचार्ज
जियो के 1 रुपए वाले सबसे सस्ते प्लान को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। 30 दिनों की वैधता के कारण इस प्लान ने यूजर्स को खूब लुभाया और लोग खूब बढ़चढ़ कर रिचार्ज कर रहे थे। जियो का 1 रुपए वाला प्लान अब तक का सबसे सस्ता प्लान था। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी। जिससे फोन में इतने दिन तक इनकमिंग मिल जाती थी, लेकिन जब लोग इस प्लान को लगातार रिचार्ज करवाने लगे तो कंपनी से पहले इसकी वैधता 30 दिन से घटाकर 1 दिन की और अब कंपनी ने इसे बंद ही कर दिया है।

जियो का Jio Happy New Year 2022 प्लान
नए साल 2022 से शुरुआत से ठीक पहले रिलायंस ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है। नए साल से ठीक पहले जियो ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। इस प्लान में यूजर्स को एक बार रिचार्ज के बाद 365 दिनों का रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिल जाती है। यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स को हर दिन 100 SMS की लाभ मिलता है। इसके अलावा हर दिन आप 1.5 GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड घटकर 64KBps हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications