सोशल मीडिया पर भिड़े Jio, एयरटेल और वोडफोन,उड़ाया एक-दूसरे का मजाक
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में दूसरे नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग के लिए अपनी फ्री कॉलिंग सेवा खत्म करने का ऐलान किया। कंपनी की ओर कहा गया कि वॉयस कॉल के लिए अब यूजर्स से 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लिया जाएगा। फ्री कॉलिंग की सेवा खत्म करने के बाद रिलायंस जियो को न केवल अपने यूजर्स से बल्कि अपने प्रतिद्वंदी मोबाइल ऑपरेटर्स कंपनियों से भी तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। इतना ही नहीं जियो को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा है।

एयरटेल-वोडाफोन को मिला मौका
फ्री कॉलिंग की सर्विस खत्म करने के बाद वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल जियो को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं रिलायंस जियो की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है। जियो द्वारा मुफ्त वॉयस कॉल पर यू-टर्न लिए जाने के बाद एयरटेल ने सोशल मीडिया पर जियो को ट्रोल किया है। एक ट्वीट के जरिए एयरटेल ने रिलायंस जियो के फ्री कॉलिंग सर्विस को खत्म करने के फैसले का मजाक उड़ाया है। एयरटेल ने कैप्शन के साथ एक छोटी क्लिप ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें लिखा है-कुछ अनलिमिटेड के लिए कुछ और होता है। एयरटेल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का हमेशा सही मायने में अनलिमिटेड होता है ...अब एयरेटल पर स्विच करें।
एयरटेल के साथ-साथ वोडाफोन-आइडिया ने भी जियो का मजाक उड़ाया है। जियो का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाने के लिए वोडाफोन ने भी एक ट्वीट किया,जिसमें लिखा कि रिलेक्स, अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर वोडाफोन कोई चार्ज नहीं लेगा। इन सब ट्रोल के बाद रिलायंस जियो ने एक ट्वीट किया और लिखा कि जिन यूजर्स ने 9 अक्टूबर तक रिचार्ज कराया है उन्हें उनके प्लान खत्म होने तक फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। जियो द्वारा फ्री कॉलिंग की सर्विस अचानक से खत्म किए जाने से यूजर्स भी नाराज है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications