Reliance Jio: मात्र 129 रु से शुरू हुआ रिचार्ज प्लान, मिलेगा 56GB डेटा का फायदा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने सस्ते और फ्री डेटा ऑफर की वजह से यूजर्स के बीच लोकप्रिय हुआ है। सस्ते रिचार्ज और डेटा प्लान के साथ-साथ बेहतरीन ऑफर्स के बल पर रिलायंस जियो ने देश की नबंर 1 कंपनी बनने का खिताब हासिल कर लिया है। जियो यूजर्स की डिमांड के मुताबिक प्लान पेश करती रही है। कंपनी के पास 24 दिन से लेकर 365 दिन की वैधता वाले प्लान हैं। हम आपको आज रिलायंस जियो( Reliance Jio) के लोकप्रिय प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

129 रुपए से प्लान की शुरुआत

129 रुपए से प्लान की शुरुआत

रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत 129 रुपए से होती है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा के साथ-साथ जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं बाकी दूसरे नेटवर्क पर यूजर्स को 1000 मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो 149 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 24 दिन की वैधता के साथ रोजोना 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो टू जियो नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग के साथ फ्री SMS की सुविधा मिलती है।

 जियो का 199 रुपए वाला प्लान

जियो का 199 रुपए वाला प्लान

रिलायंस जियो के 199 रुपए वाले प्लान की वैधता 28 दिन की है। प्लान के साथ यूजर्स को रोजोना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ जियो यूजर्स को कुल 42 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड के हिसाब से कुल 42 जीबी डेटा मिलता है। जियो नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं अन्य नेटवर्क पर 1000 मिमिनट्स मिलते हैं। वहीं ग्राहकों को 100 SMS की सुविधा मिलती है। वहीं 249 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजोना 2 जीबी डेटा का ऑफर मिलता है। इस प्लान के साथ भी जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा के साथ-साथ अन्य नेटवर्क पर 1000 मिनट की सुविधा मिलती है।

 56 जीबी तक मिलता है डेटा

56 जीबी तक मिलता है डेटा

रिलायंस जियो के 249 रुपए वाले प्लान में जियो यूजर्स को कुल 56 जीबी तक का डेटा मिलता है। जियो के इस प्लान के साथ रोजोना यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलता है। इस तरह से 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स मात्र 249 रुपए खर्च कर 56 जीबी तक का डेटा पा सकते हैं। इसके अलावा आप इस प्लान को रिचार्ज कर जियो नेटवर्क पर जीभर कर बाते कर सकते हैं। जियो नेटवर्क पर ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं अन्य नेटवर्क पर 1000 मिनट पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+