JioPhone की बुकिंग दोबारा हुई शुरू, ऑनलाइन ऐसे करें बुक

नई दिल्ली। रिलायंस के जियो 4G फोन की बुकिंग एकबार फिर से शुरू हो गई है। करीब 6 महीने बाद रिलायंस जियो ने एक बार फिर से जियोफोन की बुकिंग शुरु कर दी है। जियो फोन की ये बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। आपको इस फोन को बुक कराने के लिए जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जाना होगा। आगे जानिए कैसे इस फोन को बुक कर सकते हैं।

ऐसे करें जियो फोन की बुकिंग

ऐसे करें जियो फोन की बुकिंग

जियो की वेबसाइट jio.com पर जाते ही आपको जियोफोन का एक बड़ा सा बैनर दिखेगा। इस बैनर पर आपको ORDER NOW का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही जियो आपसे आपका मोबाइल नंबर पूछेगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको SUBMIT बटन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आपको अपने इलाके का पिन कोड डालना होगा।

एक से ज्यादा फोन भी कर सकते हैं बुक

एक से ज्यादा फोन भी कर सकते हैं बुक

आप ऑनलाइन एक से ज्यादा फोन भी बुक करा सकते हैं। अगर आप एक से ज्यादा फोन बुक करना चाहते हैं तो आपको बगल में दिख रहे + बटन पर क्लिक करना होगा। आप जितने फोन बुक कराना चाहते हैं आपको उतनी बार + का बटान दबाना होगा। हालांकि आप एक बार में 5 से ज्यादा फोन नहीं बुक कर सकते हैं।

ऐसे करें पेमेंट

ऐसे करें पेमेंट

बता दें कि जियोफोन की कीमत 1500 रुपये हैं। आप फोन को बुक कराने के बाद ऑनलाइन बैंकिग के जरिए, या फिर अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करते ही आपका फोन बुक हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+