जियो को मिला इनाम तो कंपनी ने ग्राहकों को बांट दिया 10GB Free डेटा
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में क्रांति ला दी है। जियो के लॉन्च के बाद से टेलिकॉम सेक्टर में प्राइस और डेटा को लेकर वॉर छिड़ा हुआ है। हर कंपनी खुद को दूसरे से बेहतर बताने में जुटी है। जियो टीवी को उसकी उपलब्धियों की वजह से 2018 का प्रतिष्ठित ग्लोबल मोबाइल (GLOMO) अवॉर्ड्स मिला है। बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जियो टीवी को GLOMO अवार्ड्स देने की घोषणा की गई। इस सम्मान को हासिल करने के बाद जियो ने ये खुशी अपने यूजर्स के साथ बांटी है। जियो ने ये अवार्ड्स मिलने की खुशी में अपने ग्राहकों को 10GB डेटा देने का ऐलान किया है। इसे लेकर जियो ने अपने ग्राहकों को सूचितकर दिया है। नोटिफिकेशन और एसएमएस भेजकर जियो यूजर्स को 10जीबी डेटा फ्री देने की बात कही हैं।

जियो को मिला GLOMO अवार्ड्स
जियो ने अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजकर इस बारे में जानकारी दी है। जियो ने अपने संदेश में लिखा है कि जियो टीवी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 'बेस्ट मोबाइल विडियो कॉन्टेंट' का प्रतिष्ठित ग्लोबल मोबाइल अवॉर्ड्स 2018 जीता है। इस जीत को साझा करते जियो ने अपने यूजर्स को धन्यवाद दिया है और लिखा है कि उत्साहवर्धन के लिए हमने आपके अकाउंट में 10GB का कंप्लीमेंट्री डेटा ऐड किया है।

जियो की नई उपलब्धि
आपको बता दें कि जियो टीवी GLOMO अवॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली भारत की एक मात्र कंपनी है। जियो को अमेरिकी कंपनी सिस्को के साथ साझे तौर पर बेस्ट मोबाइल ऑपरेटर सर्विस फॉर कन्ज्यूमर्स का अवॉर्ड भी मिला है। इसके साथ-साथ जियो टीवी ऐप को बेस्ट मोबाइल विडियो कॉन्टेंट सर्विस का अवॉर्ड मिला है।

लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल
इस अवार्ड्स को हासिल करने वाली कंपनियों में जियो के अलावा सैमसंग, सिस्को, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और जेडटीई भी शामिल है। कंपनी ने इस संदेश को भेजने के साथ ही यूजर्स को को धन्यवाद दिया है और लोगों को ये कंफर्म करने को कहा है कि वो इस बात की जांच कर लें कि उनके खाते में फ्री डेटा एड हुआ की नहीं। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स MY Plans में ये चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट में फ्री 10जीबी डेटा एड हुआ कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications