Jio के 149 रू वाले प्लान के टक्कर में Airtel उतारा नया प्लान, जानिए किसका प्लान है बेस्ट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल में अपनी फ्री कॉलिंग की सर्विस को बंद कर उसके लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज करने का ऐलान किया। कंपनी ने दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सर्विस बंद कर दी, जिसके बाद जियो की खूब आलोचना की है। कंपनी ने अपने ग्राहकों की नाराजगी तो भांपते हुए तुरंत ही 149 रुपए वाला प्लान पेश किया। इस प्लान के जबरदस्त फीचर्स ने इस जियो के लोकप्रिय प्लान में शामिल कर दिया। जियो के 149 रुपए वाले प्लान के बाजार में आने के फौरन बाद ही भारतीय एयरटेल ने भी जियो को बराबरी का टक्कर देने के लिए नया प्लान पेश किया है। Airtel ने 169 रुपए वाले इस प्लान को पेश किया है।

Jio Vs Airtel
Jio के 149 रुपए वाले प्लान के टक्कर में एयरटेल ने 169 रुपए वाला प्लान पेश किया है। आइए इन दोनों प्लान की तुलना करें और जानें कि कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट है। जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड प्लान ऐसे हैं जो काफी हद तक एक-दूसरे से मिलते हैं। इन्हीं में से एक जियो का 149 वाला और एयरटेल का 169 रुपए वाला प्लान है।

जियो का 149 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो के 149 रुपए वाले इस प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 FREE एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इसके तहत यूजर्स को कुल 36जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। वहीं, दूसरे नंबर्स पर कॉल करने के लिए 300 आईयूसी मिनट्स मिलते हैं। प्लान के तहत रिलायंस जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल का 169 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 169 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1जीबी डेटा का ऑफर मिलता है। यानी पूरे प्लान में यूजर्स को 28जीबी डेटा मिलता है। वहीं इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को डेली 100 SMS के साथ-साथ एयरटेल द्वारा विंक म्यूजिक और एयरटेल Xstream ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

कौन सा प्लान है बेस्ट
अगर बेस्ट प्लान की बात करें तो जियो के 149 रुपए वाले प्लान को एयरटेल के 169 रूपए वाले प्लान से जबरदस्त टक्कर मिली है। अब दोनों की तुलना करें तो एयरटेल के मुकाबले जियो यूजर्स को कम पैसे में ज्यादा डेटा मिल रहा है। जियो के प्लान में रोजाना 500 एमबी डेटा ज्यादा मिल रहा है। हालांकि एयरटेल के पास 4 अधिक दिनों की वैधता है, लेकिन डेटा के मामले में जियो ने बाजी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications