रिलायंस का रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा, तीन महीने में कमाए 9516 करोड़
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्री ने चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ तिमाही की। जुलाई-सितंबर 2018 के बीच रिलायंस ने 9516 करोड़ का मुनाफा कमाया। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 9,516 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है।

कंपनी को दूसरी तिमाही में कमाई में 17.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगर आंकड़ों को देखे तो पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 8,109 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं इस साल ये लाभ 9516 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 54.5 प्रतिशत बढ़कर 156,291 करोड़ रुपए रहा।
कंपनी एक के बाद एक नए मुकाम चढ़ती जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वो जल्द ही डेन नेटवर्क में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 2,290 करोड़ रुपए करेगी और हैथवे केबल में 51.3 प्रतिशत हिस्सेदारी को 2,940 करोड़ रुपए में खरीदने की तैयारी में है।









Click it and Unblock the Notifications