नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं मुकेश अंबानी, देश की सबसे बड़ी कंपनी बनने के कगार पर है RIL
रिलायंस के शेयर में जोरदार तेजी से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से जल्द देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़ देगी।
मुंबई। रिलायंस जियो लांच कर देश में तहलका मचाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द देश की सबसे बड़ी कंपनी बनने जा रही है। जी हां रिलायंस के शेयर में जोरदार तेजी से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से जल्द देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़ देगी। फिलहाल वो टीसीएस के बेहद करीब है।

पिछले हफ्ते रिलायंस के मार्कट कैप में 28,000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। आरआईएल के मार्कट कैप में 28,074.77 करोड़ रुपए बढ़कर 4,56,983.23 करोड़ रुपए हो गए, जिसके बाद वो को देश की शीर्ष कंपनियों में सबसे अधिक फायदे में रही। पिछले हफ्ते रिलायंस के अलावा ओएनजीसी, एसबीआई, एचयूएल और आईओसी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जबकि टीसीएस, आईटीसी और एचडीएफसी को नुकसान हुआ। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के लाचिंग के बाद से रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बढ़ोतरी की वजह से ही मुकेश अंबानी दुनिया के 24वें सबसे अमीर शख्स बन गए है। एक हफ्ते में उनकी संपत्ति में 15000 करोड़ का इजाफा हुआ और उन्होंने 24वें सबसे अमीर शख्स की पदवी हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications