Reliance AGM 2023: जियो के IPO का इंतजार, मुकेश अंबानी कर सकते हैं आज कई बड़े ऐलान
Reliance AGM 2023: जियो फाइनेंशियल का शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद रिलायंस एजीएम की पहली बैठक आज होने जा रही है। इस बैठक पर हर किसी नजर है। माना जा रहा है कि आज होने वाली रिलायंस एजीएम की 46वीं बैठक में कंपनी के भविष्य की रूपरेखा को सामने रखा जाएगा।
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। रिलायंस जियो की पब्लिक ऑफरिंग की टाइमलाइन का इस बैठक में ऐलान हो सकता है। कई मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल रिलायंस जियो की पब्लिक ऑफरिंग नहीं होगी, ऐसे में आज की बैठक पर इसको लेकर हर किसी की नजर होगी।

मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिलायंस से अलग होने के बाद आज कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के फंडामेंटल के बारे में भी कुछ जानकारी आज साझा की जा सकती है।
आज होने वाली बैठक से उम्मीदें
- रिलायंस 5जी के बारे में मुकेश अंबानी कुछ अपडेट दे सकते हैं। साथ ही इसके प्रीपेड प्लान को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आ सकती है। जुलाई में रिलायंस जियो भारत डिवाइस को 999 रुपए में लॉन्च किया गया था। इस फोन का लक्ष्य लोगों को 4जी नेटवर्क का बेहतरीन फोन मुहैया कराना है जोकि अभी भी 2जी नेटवर्क का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।
- कंपनी आज जियो एयर फाइबर और जियोबुक लैपटॉप्स को लॉन्च कर सकती है।
- जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के विस्तार को लेकर ऐलान हो सकता है।
- फ्यूचर रिटेल आईपीओ को लेकर भी ऐलान हो सकता है। 2019 में रिलायंस ने ऐलान किया था कि वह अपने टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस को अगले पांच साल में लिस्ट करेगी।
- नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी को लेकर ऐलान हो सकता है












Click it and Unblock the Notifications