आसानी से शुरू होगा अपना बिजनेस, ये 4 काम हैं जरूरी
नई दिल्ली। अगर आप भी एक महिला हैं और अपना बिजनेस शुरू कर ने की सोच रही हैं तो थोड़ा ठहरिए। अपना बिजनेस शुरू करने में आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इसमें अगर कोई नुकसान हुआ तो उससे आपको परेशानी हो सकती है। एक बिजनेस को सही और सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए आपको स्टेप बाई स्टेप चीजें करनी होंगी। आप भी कुछ इस तरह से बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

बिजनेस का रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले तो आपको यह निश्चित करना होगा कि आप अकेले बिजनेस करना चाहती हैं या फिर किसी पार्टनर के साथ। अगर आप अकेले बिजनेस करना चाहती हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। हालांकि, कंपनीज एक्ट 2013 के तहत एक व्यक्ति की कंपनी का भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। अगर आप किसी पार्टनर के साथ बिजनेस करना चाहती हैं तो आपको लिमिटेड लाएबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट 2008 के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

बिजनेस के लिए कर्ज
बहुत से ऐसे बैंक हैं जो अपना बिजनेस शुरू करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को काफी सस्ता लोन देते हैं। जैसे भारतीय स्टेट बैंक स्ट्री शक्ति लोन (Stree Sakhti loan) देता है और देना बैंक देना शक्ति लोन देता है। ये सभी लोन उन महिलाओं को दिए जाते हैं तो अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। आईडीबीआई बैंक द्वारा बनाई गई महिला उद्यम निधि से भी ऐसी महिलाओं कर्ज दिया जाता है। वहीं 2015 में सरकार द्वारा मुद्रा (MUDRA) स्कीम की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत भी अपना बिजनेस करने के लिए सस्ती दरों पर कर्ज दिया जाता है।

चालू खाता
बिजनेस के लिए एक चालू खाता होना भी बहुत जरूरी है। चालू खाता ऐसा बैंक खाता होता है, जिसमें आप कई बार पैसे जमा कर सकते हैं और निकाल सकते हैं। हालांकि, इसमें बचत खाते की तरह ब्याज नहीं मिलता, लेकिन पैसे जमा करने और निकालने की भी कोई सीमा नहीं होती है। कई बैंक तो चालू खाते पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी देते हैं। यानी आप अपने खाने में एक भी रुपया न होने की स्थिति में भी एक सीमा तक भुगतान कर सकते हैं।

जीएसटी रजिस्ट्रेशन
अगर आपका बिजनेस 20 लाख रुपए प्रति वर्ष तक (उत्तर-पूर्वी भारत में 10 लाख) है तो आपको जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन करना की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपका बिजनेस 20 लाख रुपए से अधिक है तो आपको जीएसटी के लिए रजिट्रेशन कराना जरूरी है। जीएसटी के बारे में सही से जानकारी पाने के लिए किसी प्रोफेशनल से जरूर मिलें और अपने बिजनेस के हिसाब से उससे सलाह लें।












Click it and Unblock the Notifications