गोदरेज कंपनी के प्रोडक्ट होंगे महंगे, रेफ्रिजरेटर और एसी की कीमतों में हो सकता है 6 फीसदी तक का इजाफा
नई दिल्ली। अगर आप भी गोदरेज कंपनी का रेफ्रिजरेटर या एयर कंडिशनर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है। कंपनी ने अपने रेफ्रिजरेटर और एयर कंडिशनर की कीमत में 3-6 फीसदी तक का इजाफा करने का फैसला किया है। दरअसल, कंपनी का लागत खर्च बढ़ चुका है, इसी वजह से कंपनी ने यह फैसला किया है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। गोदरेज के कारोबार प्रमुख और उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा है कि चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में हमें भी कीमतों का निर्धारण दोबारा करना होगा।

कमल नंदी ने यह साफ कर दिया कि नवंबर-दिसंबर के दौरान कीमतों में इजाफा निश्चित है। कंपनी की तरफ से लगभग सभी चीजों के दामों का पुनः निर्धारण किया जाना है, लेकिन इसका सबसे अधिक असर रेफ्रिजरेटर और एयर कंडिशनर पर पड़ेगा। उनके अनुसार किसी भी वस्तु के दाम में संशोधन इस चीज पर निर्भर करेगा कि उसे किस श्रेणी में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications