अब इन शहरों में सिर्फ 1 रू. में 10GB इंटरनेट डेटा देगा रिलाइंस
नयी दिल्ली। रिलायंस ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। रिलाइंस अपने जियो नेटवर्क पर 4जी सर्विस की शुरुआत करने जा रही है। अपनी इस सर्विस की शुरुआत के साथ ही रिलाइंस अपने ग्राहकों को तोहफा दे रही है। कंपनी महज 1 रुपये में 10 जीबी 4जी डाटा देने का ऑफर दे रही है।

किन शहरों में ये ऑफर
रिलायंस इस ऑफर की शुरुआत पहले मुंबई, दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्यप्रदेश और बिहार में करने जा रही है। यानी इन शहरों में आज सिर्फ 1 रुपए में 10जीबी 4जी सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।
क्या है ऑफर
रिलाइंस जियो सर्विस के तहत अपने 4जी सर्विस की शुरुआत ग्राहकों को 1 रुपये में 10 जीबी 4जी डाटा देने से करेगी। इसकी वैधता 1 महीने की होगी। 10जीबी डाटा यूज करने के बाद आपको 93 रुपये या फिर 97 रुपये प्रति माह देना होगा। यानी पहले माह में 1 रुपए में 10 जीबी डाटा यूज करने के बाद आपको 93 या 97 रुपये में 10 जीबी डाटा की सर्विस मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications