500-2000 के बाद अब 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा। पर साथ ही पुराने 100 रुपए के नोट भी चलते रहेंगे।
मुंबई। देश में विमुद्रीकरण के फैसले को लागू होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक लगभग रोज नए फैसले कर रहा है। मंगलवार को भी एक आरबीआई की तरफ से ऐसी खबर आई है।

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा। पर साथ ही पुराने 100 रुपए के नोट भी चलते रहेंगे। इस नए 100 रुपए के नोटों की खासियत होगी कि दोनों नंबर पैनल में कोई अंग्रेज का लेटर नहीं होगा। साथ ही आरबीआई 20 और 50 रुपए के नए नोट भी जारी किए जाएंगे।
आपको बताते चलें कि 50 रुपए के नोट 2005 की महात्मा गांधी सीरीज में छापे जाएंगे। 50 रुपए के इस नए नोट के दोनों नंबर पैनल में कोई इनसेट लेटर नहीं होगा। आरबीआई के मुताबिक 20 और 50 रुपए के नए नोटों को जारी किए जाने के बावजूद पुराने नोट पहले की तरह ही मान्य रहेंगे।
यह नोट वर्ष 2016 से जारी किए जाएंगे और साथ ही इनमें वर्तमान आरबीआई गवर्नर ऊर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। इन नए नोटों में बाकी की डिजाइन और सुरक्षा की खूबियां पुराने नोट की तरह ही होंगे। इसके अलावा इन नोटों में बढ़ते क्रम में अंक दर्ज होंगे।
आपको बताते चलें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमुद्रीकरण के फैसले के बाद 500 और 1000 हजार रुपए के नोटों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए।












Click it and Unblock the Notifications