खुद रिजर्व बैंक ने कहा, नकली नहीं है 10 रुपए का कोई भी सिक्का

रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों से अपील की है कि लोग इस तरह की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें।

मुंबई। बाजार में 10 रुपए के कुछ सिक्कों के नकली होने की अफवाह को आखिरकार भारतीय रिजर्व बैंक ने खारिज कर दिया है। रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों से अपील की है कि लोग इस तरह की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों से कहा है कि वे सभी प्रकार के सौदों में बिना किसी झिझक के इन सिक्कों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10 rupee

एक बयान जारी करके बैंक ने कहा है कि ऐसी सूचना मिली है कि कुछ लोग कम जानकारी या फिर किसी गलत इरादे से व्यापारी, दुकानदार और आम लोगों के बीच 10 के कुछ सिक्कों के नकली होने की अफवाह फैला रहे हैं। इसकी वजह से देश के कुछ हिस्सों में 10 के सिक्कों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

बैंक ने अपने बयान में कहा है- भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को हिदायत देता है कि वे इस तरह की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और उसे अनसुना कर दें। साथ ही बैंक ने कहा है कि लोग बिना किसी झिझक के सभी सौदों में इन सिक्कों को कानूनी मुद्रा की तरह स्वीकार करें।

फैल रही थी नकली सिक्कों की अफवाह

दरअसल, काफी दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में 10 के कुछ सिक्कों के नकली होने की अफवाह फैल रही थी। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से दो तरह के सिक्के जारी किए गए हैं, जिसके चलते बाजार में कुछ लोग इन सिक्कों में अंतर के चलते नकली होने की अफवाह फैला रहे थे।

नकली सिक्कों की अफवाह के चलते न सिर्फ व्यापार पर इसका असर पड़ रहा था, बल्कि कई जगह से अपराध की खबरें भी सुनने में आ रही थीं। यही कारण है कि इन सिक्कों को लेकर खुद भारतीय रिजर्व बैंक को बयान जारी करना पड़ा है। ताकि नकली सिक्कों की अफवाह से बाजार में किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+