कोरोना इफेक्ट: आरबीआई ने करेंसी मार्किट के समय को बदला, चार घंटे ही ट्रेडिंग

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने करेंसी मार्किट के लिए समय में बदलाव किया है। कोरोना और लॉकडाउन को देखते हुए आरबीआई ने करेंसी बाजार की टाइमिंग पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। करेंसी मार्केट का नया टाइम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे का होगा। ये बदलाव 7 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक के लिए किया गया है। अभी तक ये सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुलता है। RBI ने कहा कि ग्राहकों के लिए बैंकिंग सर्विसेज की टाइमिंग पहले जैसी रहेगी। उनके लिए RTGS, NEFT की सर्विस वैसी ही मिलती रहेगी जैसे अभी है।

RBI revises trading timings for currency from 10 am to 2 pm coronavirus

10 बजे से 2 बजे तक कॉल/ नोटिस/टर्म मनी, गवर्मेंट सिक्योरिटीज में मार्केट रेपो, गवर्मेंट सिक्योरिटीज में ट्राय पार्टी रेपो, कमर्शियल पेपर एंड सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट, कॉरपोरेट्स बॉन्ड्स में रेपो, गवर्मेंट सिक्योरिटीज (सेंट्रल गवर्मेंट सिक्योरिटीज, स्टेट डेवलपमेंट लोन एंड ट्रेजरी बिल्स), फॉरेन करेंसी/ भारतीय रुपया, फॉरेक्स डेरिवेटिव्स सहित ट्रेड में काम होगा।

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में आरबीआई ने मनी मार्केट में उतार चढ़ाव पर काबू पाने के लिए मनी मार्केट की टाइमिंग घटाई है। आरबीआई की ओर से कहा गया है, बाजार में एक्टिविटी कम होने के कारण मार्केट की लिक्विडिटी पर इसका असर हो रहा। इससे बाजार में उतारचढ़ाव बढ़ा है। इस जोखिम को कम करने के लिए ही मनी मार्केट की टाइमिंग कम करने का फैसला किया गया है।

शेयर बाजार की बात की जाए तो शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स करीब 674.36 अंक की गिरावट के साथ 27590.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 170.00 अंक की गिरावट के साथ 8083.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2418 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1139 शेयर तेजी के साथ और 1100 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 179 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+