RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 4 फीसदी ही रहेगी बरकरार

नई दिल्ली। RBI Repo rate देश का आम बजट पेश होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक की, जिसमें कई अहम मुद्दों पर अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में सबसे अहम फैसला जो लिया गया वो ये कि किसी तरह की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI ने की MPC कमेटी ने रेपो रेट में चेंज नहीं किया गया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से रेपो रेट को 4 फीसदी ही रखने का फैसला किया गया है।

Recommended Video

    RBI Governor Shaktikanta Das के ऐलान की 10 बड़ी बातें, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    RBI Governor

    2021-22 में GDP 10.5 फीसदी रहने का अनुमान- RBI गवर्नर

    आपको बता दें कि रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने की वजह से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा और ना ही किसी भी तरह के लोन की EMI में कोई चेंज आएगा। इसके अलावा इस मीटिंग में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2021-22 में GDP 10.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है।

    पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था की गाड़ी- शक्तिकांत दास

    आरबीआई गवर्नर ने इस दौरान कहा कि कोरोना महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की गाड़ी जो पटरी से उतर गई थी, उसे वापस पटरी पर लाया जाएगा और ऐसा होने की उम्मीदें बहुत जल्द हैं। शक्तिकांत दास ने अर्थव्यवस्था में सुधार से संकेत दिए हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में जीडीपी विकास की दर 8.3-26.2 के बीच रह सकती है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर के छह फीसद पर रहने का अनुमान जाहिर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+