SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर बैंकों के कर्ज को महंगा कर दिया। RBI के फैसले के बाद बैंकों ने अपने लोन को महंगा कर दिया है। वहीं इस फैसले का एक पॉजिटिव असर भी हुआ है, जिसके फायदा खाताधारकों को मिलेगा। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 40 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की तो अब बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है।

 SBI ने दिया तोहफा

SBI ने दिया तोहफा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2 करोड़ रुपए और उससे अधिक की जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2 करोड़ और उससे अधिक के डोमेस्टिक बल्क फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। एसबीआई ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी है।

 10 मई से होगा ज्यादा फायदा

10 मई से होगा ज्यादा फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 10 मई से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद एसबीआई ने एफडी की ब्याज दरों में 50 बेसिक अंकों की बढ़ोतरी कर दी है। SBI ने 46 दिनों से 149 दिनों तक के एफडी पर 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस अवधि के एफडी पर 3.5% ब्याज मिलेगा। वहीं 180 दिनों से 210 दिनों में मैच्योरिटी पर एफडी पर अब 3.50% पर ब्याज दर मिलेगा। वहीं 211 दिन से 365 दिन के एफडी पर 3.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 1 साल से 2 साल की एफडी पर 4% की ब्याज मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना होगा फायदा

वरिष्ठ नागरिकों को कितना होगा फायदा

एसबीआई ने एफडी की ब्याज पर ब्याज दर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज 3.6 फीसदी से बढ़ाकर 4% कर दिया है। वहीं 2 साल से 3 साल के मैच्योरिटी पर अब 3.6 फीसदी से बढकर 4.25 फीसदी ब्याद मिलेगा। 3 साल में मैच्योरिटी पर 3.6 फीसदी से बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों से 50 बेसिक प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा।

Video: समुद्र के किनारे दौड़ते दिखे सैकड़ों 'बेबी डायनासोर', वीडियो देख हर कोई चौंका, जानें क्या है सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+