Video: समुद्र के किनारे दौड़ते दिखे सैकड़ों 'बेबी डायनासोर', वीडियो देख हर कोई चौंका, जानें क्या है सच

Video: समुद्र के किनारे दौड़ते दिखे सैकड़ों 'बेबी डायनासोर', वीडियो देख हर कोई चौंका, जानें क्या है सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को चार दिनों में ही 15 मिलियन के करीब लोगों ने देख लिया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो इसे देखकर हैरान रह गया। वायरल हो रहे वीडियों में 'बेबी डायनासोर' का एक समूह समुद्र के किनारे समूह भाग दौड़ कर रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर ये है क्या?

Baby Dinosaurs Running on sea Beach, Viral on Social Media

ट्विटर पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 5 मई को इस वीडियो को 'Buitengbieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक 14.8 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। 14 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि - मुझे कुछ सेकेंड लगे । वीडियो में देखा जा सकता है कि लंबी गर्दन वाले कुछ जीव तेजी से बीच पर इधर से उधर भाग रहे हैं। पहली नजर में ये आपको छोटे-छोटे डायनासोर लगेंगे। ये जीव डायनासोर प्रजाति के सरूपोड्स की तरह दिख रहे हैं जो अपने गुट के साथ समंदर के किनारे भाग दौड़ कर रहे हैं। लोग इसे डायनासोर समझ रहे हैं, लेकिन ये संभव ही नहीं है । दरअसल ये कोटिस नाम के जीव है, जो प्रोसीओनिडे समूह के सदस्य है। इन्हें कोटिमुंडिस भी कहा जाता है।

ये कोटिस खासकर दक्षिण अमेरिका , अमेरिका , मैक्सिको , दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं। इनके सिर उनके शरीर जितने लंबे हो सकते हैं। इनका वजन 2 से 8 किलो तक का हो सकता है। ये स्तनधारी जीव होते हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। अब तक 52 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+