आरबीआई ने कम किया रेपो रेट, वित्त मंत्री ने फैसले का किया स्वागत
मुम्बई। भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक विकास को रफ्तार देने के लिए अपने मुख्य नीतिगत दरों की घोषणा करते हुए रेपो दर में 0.25 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ ही अब रेपो रेट 7.75 प्रतिशत हो गया है। जबकि सीआरआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसे 4.0 प्रतिशत ही रखा गया है।

जानकारों की माने तो आरबीआई के इस फैसले से आर्थिक आंकड़ों और महंगाई दर में कमी दर्ज की जाएगी। वहीं आरबीआई के इस ऐलान के बाद नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 1.17 प्रतिशत के उछाल के बाद 8,423.5 पर आ गया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद लोगों के ब्याज दरों में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।
उधर आरबीआई के इस फैसले का वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह सकारात्मक कदम हैं। आरबीआई के इस फैसले से उपभोक्ताओं के हाथ में अधिक खर्च करने के लिए क्षमता बढ़ेगी।
जेटली ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था निश्चित ही नयी उंचाइयों पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कमी से लोगों को इसका सीधा लाभ होता है। आम आदमी का पर ब्याज का बोझ कम होता है।












Click it and Unblock the Notifications