इस बैंक की हालात खराब, खाताधारक खाते से नहीं निकाल पाएंगे 10000 रु से अधिक रकम, RBI ने लगाई रोक
इस बैंक के खाताधारक खाते से नहीं निकाल पाएंगे 10000 रु से अधिक रकम, RBI ने लगाई रोक
नई दिल्ली,25 नवंबर। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और बैंक को झटका दिया है। बैंक ने खाताधारकों पर भी पाबंदी लगा दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को मल्कापुर शहरी सहकारी बैंक पर पाबंदी लगा दी है, जिसके बाद अब खाताधारक अब अपने खाते से 10000 रुपए से अधिक रकम नहीं निकाल पाएंगे। केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र स्थित मल्कापुर शहरी सहकारी बैंक की वित्तीय हालत पर चिंता जताते हुए बैंक पर फिलहाल पाबंदी लगाने का फैसला किया है।

इस बैंक पर लगी पाबंदी
आरबीआई ने महाऱाष्ट्र के मल्कापुर शहरी सहकारी बैंक पर पाबंदी लगाई है। आरबीआई द्वारा लगाई गई इस पाबंदी के बैंक न तो किसी को लोन दे सकेगा, न ही किसी तरह का निवेश कर सकेगा और न ही भुगतान कर सकेगा। वहीं बैंक के खाताधारक भी अब अपने खाते से दस हजार से अधिक की निकासी नहीं कर सकेंगे। हालांकि खाताधारकों की जमापूंजी पूरी तरह से सुरक्षित है।

6 महीने तक रहेगी पाबंदी
बैंक पर ये पाबंदी अगले 6 महीने के लिए लगाई गई है। हालांकि इन पाबंदियों का ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि बैंक का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है या फिर बैंक अपनी बैंकिंग गतिविधियों को पूरा नहीं कर सकता है। बैंक इन पाबंदियों के साथ अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए कामकाज जारी रख सकता है।

इन बैंकों पर भी लग चुकी है पाबंदी
इससे पहले 9 नवंबर को आरबीआई ने बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक (Babaji Date Mahila Sahakari Bank) पर पाबंदी लगाई थी, जिसके बाद बैंक खाताधारकों को अपने खाते से 5000 रुपए से अधिक निकासी की छूट नहीं दी गई। आरबीआई बैंकिंग अधिनियमों और गाइडलाइंस के उल्लघंन मामले में कई बैंकों पर नकेस कस चुका है। इससे पहले इसी साल फरवरी में महाराष्ट्र के नासिक स्थित इंडिपेन्डेन्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिडेट, यस बैंक, लक्ष्मी विलास बैंक, पीएमसी समेत कई बैंकों पर भी इसी तरह से रोक लगाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications