एक और बैंक पर पर गिरी गाज, RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक को PCA में रखा, खाताधारकों पर होगा असर

नई दिल्ली। अगर आपका खाता लक्ष्मी विलास बैंक में है तो ये खबर आपके लिए खास है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निजी सेक्टर की बैंक लक्ष्मी विलास बैंक पर कड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क में डाल दिया है। RBI नेट एनपीए ज्यादा होने, अपर्याप्त कैपिटल टू रिस्क-वेटेड असेट्स रेश्यो और कॉमन इक्विटी टियर 1 जैसी वजहों के चलते इस बैंक को PCA में डाल दिया है। पीसीए में डाले जाने के बाद जब तक बैंक की हालत नहीं सुधरती बैंक कोई बड़ा नया कर्ज नहीं दे सकता है।

 RBI places Lakshmi Vilas Bank under prompt corrective action after directors probed for alleged fraud


क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक को पीसीए में डाल दिया। बैंक के डायरेक्टर्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक ने जांच शुरू की, जिसके बाद बैंक अधिकारियों पर 790 करोड़ रुपए के गबन के आरोप लगे। जिसके बाद बैंक के डायरेक्टर्स समेत कुछ अधिकारियों पर केस दर्ज कर लिया गया।बैंक के निदेशकों पर केस दर्ज होने की खबर से बीएसई पर शेयर शुक्रवार को 4.94% गिरावट के साथ 36.55 रुपए पर बंद हुआ।

इसके बाद आरबीआई ने देखा की बैंक के पास जोखिम का सामना करने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है और न ही बैंक को आय नहीं हो रही और लगातार एनपीए बढ़ रहा है, जिसके आधार पर केंद्रीय ने फैसला करते हुए लक्ष्मी विलास बैंक को पीसीए में डाल दिया।

क्या होगा खाताधारकों पर असर

ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि बैंक के पीसीए में जाने पर बैंक के ग्राहकों पर क्या असर होगा। जानकार मानते हैं कि बैंक के पीसीए में जाने पर बैंक के खाताधारकों पर बहुत असर नहीं पड़ेगा। हालांकि अब बैंक अपनी शाखाओं का विस्तार नहीं कर पाएगा। बैंक में नई भर्तियां भी रोक दी जाएंगी। अब बैंक को आरबीआई की बासेल मानकों के अनुरूप अपनी वित्तीय सेहत दुरुस्त करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+