RBI MPC Meeting : लोन सस्ता होगा या बढ़ेगी ब्याज दर, आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक से क्या उम्मीदें

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक से क्या उम्मीदें

नई दिल्ली, 9 फरवरी। बजट 2022 की घोषणाओं में मध्यम वर्ग को कुछ खास नहीं मिला, जहां नौकरीपेशा इनकम टैक्स में छूट की आस लगाए बैठा था, वो वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की, जिससे मिडिल क्लास खुश हो सके। बजट के बाद अब आम आदमी की आस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर टिकी हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ती मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक चल रही है और 10 फऱवरी को इस बैठक में ब्याज दरों पर फैसला लेंगे।

 RBI likely to keep key rates unchanged in first policy review after Budget 2022, what expecation from rbi on repo rate

गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) सहित सभी 6 सदस्‍य कल ब्याज दरों को लेकर फैसला करेंगे। ऐसे में लोगों को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि आरबीआई पिछले डेढ़ साल से भी ज्‍यादा वक्क से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि आरबीआई रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा सकता है।

आरबीआई ने महंगाई के दबाव में न तो ब्‍याज दरों में कटौती हुई है और कोरोना महामारी की मुश्किलों के कारण ब्याज दरों में बढ़ोतरी भी नहीं की गई है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आरबीआई अपने रुख में बदलाव नहीं कर सकता हैं। वहीं नाइट फ्रैंक इंडिया के रिसर्च डाइरेक्‍टर विवेक राठी के मुताबिक रिजर्व बैंक अभी लिक्विडिटी बढ़ाने पर जोर दे सकती है। वहीं जानकारों का कहना है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्‍याज दरें बढ़ाने लगे हैं, ऐसे में आरबीआई पर नीतिगत दरें बढ़ाने का दबाव बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+