RBI ने की 12 बड़े डिफॉल्टर्स की पहचान, कौन हैं ये लोग?
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के फंसे कर्ज यानी एनपीए की समस्या ने निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए 12 डिफॉल्टर्स की पहचान भी कर ली है।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के फंसे कर्ज यानी एनपीए की समस्या ने निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए 12 डिफॉल्टर्स की पहचान भी कर ली है। ये भी पढ़ें- आयकर भरने का ये खास ऐप हुआ लॉन्च, बचाएगा आपके ढेर सारे पैसे

12 खाते हैं जिम्मेदार
भारतीय रिजर्व बैंक ने पाया है कि कुल 12 ऐसे खाते हैं, जिनके 5000 करोड़ रुपए से भी अधिक बकाया हैं। बैंकों का जितना कुल एनपीए है, उसका 25 फीसदी सिर्फ इन्हीं 12 खातेदारों के नाम पर है। आपको बता दें कि इस समय पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री ही कर्ज के बोझ में दबी हुई है, जिसके चलते अब भारतीय रिजर्व बैंक सख्ती बरतने जा रहा है। ये भी पढ़ें- पेटीएम ने लगाई प्री-जीएसटी सेल, आईफोन 7 जीतने का है मौका

कार्रवाई के दिए आदेश
RBI ने बैंकों को इन 12 खातेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। अब बैंकों की तरफ से इन खातेदारों के खिलाफ दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता यानी आईबीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि करीब 8 लाख करोड़ रुपए की राशि कर्ज में फंसी है, जिसमें से 6 लाख करोड़ रुपए पब्लिक सेक्टर के बैंकों के हैं। ये भी पढ़ें- सोने पर भी GST इफेक्ट, कीमत से खरीदारी तक, बदलेगा सब कुछ

कौन हैं ये 12 लोग?
भारतीय रिजर्व बैंक ने अभी इन 12 सबसे बड़े डिफॉल्टर्स के नाम सार्वजनिक नहीं किया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ये 12 लोग कौन हैं। हो सकता है कि आने वाले समय में इन लोगों के नाम भारतीय रिजर्व बैंक सार्वजनिक करे या फिर कार्रवाई के बाद इन लोगों के नाम दुनिया के सामने आएं। ये भी पढ़ें- नोकिया ने लॉन्च किए तीन फोन, कीमत सिर्फ 9499 से शुरू












Click it and Unblock the Notifications