RBI ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का किया ऐलान, महंगा होगा लोन

नई दिल्ली, 08 जून। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है, जिसके बाद रेपो रेट 4.90 फीसदी हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया। जिस तरह से महंगाई दर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है उसपर नियंत्रण करने के लिए रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया है। रिजर्व बैंक की 6 सदस्यों की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की थी, क्योंकि महंगाई दर रिजर्व बैंक की तय सीमा से कहीं अधिक है। एक्सपर्ट का मानना है कि पिछले कई महीनों से महंगाई दर पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है और यह तय सीमा से कहीं अधिक है, ऐसे में रिजर्व बैंक को यह फैसला लेना ही था।

Recommended Video

    RBI Repo Rate Hike: Reserve Bank Of India ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा हुआ लोन | वनइंडिया हिंदी |*News
    rbi

    हाल ही में एक इंटरव्यू में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्ति कांत दास ने कहा था कि जून माह में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के लिए बहुत दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि ब्याज दरों में आज बढ़ोत्तरी निश्चित है, खुद आरबीआई के गवर्नर ने इसका पिछले महीने इशारा कर दिया है, लिहाजा ऐसे में सवाल सिर्फ इतना ही रह गया था कि कितनी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

    वरिष्ठ अर्थशास्त्री सुवोदीप रक्षित का कहा था कि हमे उम्मीद है कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में 40 बेस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी कर सकता है। लेकिन हमे 35-50 बेसिस प्वाइंट के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि हम कोरोना काल से पहले की स्थिति में पहुंचना चाहते हैं। पिछले महीने आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की थी और रेपो रेट 4.4 फीसदी हो गया था। पिछले दो सालों में पहली बार यह बढ़ोत्तरी की गई थी। बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर रिजर्व बैंक अन्य बैंको को छोटी अवधि के लिए पैसा देता है।

    https://www.filmibeat.com (https://www.filmibeat.com/photos/ananya-panday-69276.html?src=hi-oi)
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+