कच्‍चे तेल पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की चेतावनी, बोले- कीमतों का अंदाजा लगाना मुश्किल

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। बजट के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बैठक में उन्होंने क्रेडिट ग्रोथ में हुए सुधारों को लेकर संतोष जताया और कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी को हमेशा भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया जाना चाहिए।

 RBI Governor Urjit Patel warns against uncertainty over crude oil prices, whether up or down

बढ़ती महंगाई पर उर्जित पटेल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। तेल की कीमतों का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हमें तेल की बढ़ती कीमतों और घटते दामों दोनों ही स्थितियों के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए।

आरबीआई गवर्नर ने बैठक में कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी को प्रतिदिन की महंगाई को देखकर नहीं बल्कि भविष्य को देखकर तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम साल में 2 बार मॉनिटरी पॉलिसी का आंकलन करते हैं। हमें फैसले देश के भविष्य को ध्यान में रखनकर करना होता है। उन्होंने कहा कि देश का जीडीपी सकारात्मक दिशा में जा रहा है। उन्होंने ग्रोथ रेट पर भी संतुष्टि जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+