आरबीआई ने यस बैंक को दी राहत, तीन महीने के लिए बढ़ाई 50 हजार करोड़ की लिक्विडटी

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने यस बैंक को राहत देते हुए स्पेशल लिक्विडिटी विंडो को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। ये राहत 16 जून को खत्म हो गई थी लेकिन अब इसे तीन महीने के लिए और बढ़ाया गया है। आरबीआई की ओर से ये राहत मिलने के बाद बैंक को अपना कामकाज जारी रखने में सहूलियत होगी। प्राइवेट सेक्टर का बैंक, यस बैंक नकदी की समस्या से जूझ रहा है। बैंक पर करई पाबंदियां भी आरबीआई की ओर लगी हुई हैं।

RBI extends 50000 crore special liquidity for YES Bank by 3 months

भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक से ये भी कहा है कि वह टियर-2 बॉन्ड पर 29 जून को बकाया ब्याज का भुगतान न करे, क्योंकि उसका पूंजी स्तर अनिवार्य सीमा से कम है। बैंक की ओर से जारी किए गए असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय ऊपरी टियर-2 बॉन्ड पर 10.25 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान 29 जून को किया जाना है। ये बॉन्ड 2012 में जारी किए गए थे और बैंक ने इनका भुगतान करने के लिए आरबीआई से अनुमति मांगी थी।

यस बैंक में अनियमितताएं सामने आने के बाद आरबीआई ने कई प्रतिबंध बैंक पर लगाए थे। मार्च में बैंक की ओर से बताया गया था कि सभी बैंकिंग सर्विसेज पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए है और अब सभी ग्राहक अपने खाते से 50 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+